हिमाचल प्रदेश के एक बस ड्राइवर का बेटा सुखविंदर सिंह सुक्खू बना मुख्यमंत्री !

विधानसभा 2022 के चुनाव के बाद कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री रुप में सुखविंदर सिंह सुक्खू को चुना। हिमाचल में कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटें अपने नाम कर विधानसभा चुनाव जीता और जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने देर ना करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनाया गया। चुनाव जीतने के बाद 3 नामों पर सीएम की कुर्सी को लेकर चर्चा हो रही थी, जिसमें मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम शामिल थे।

मुख्यमंत्री शपथ समारोह - 

हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसिल सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला की रोडवेज बस के ड्राईवर थे। ये बात खुद उनकी मां ने भावुक होते हुए मीडिया से बात करते हुए कहा कि ड्राइवर का बेटा सीएम बन गया और वही सीएम पद की शपथ लेने के बाद सुक्खू ने अपनी मां के पैर छूकर आर्शीवाद लिए।


Chief Minister Oath Ceremony

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू - 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के नादौन तहसील के सेरा गाँव से ताल्लुक रखने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हुआ। साधारण परिवार में जन्में सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में ड्राइवर थे। सुखविंदर सिंह की माता संसार देवी गृहिणी हैं। अपने 4 भाई-बहनों में से सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं। उनके बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं, उनकी दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। सुखविंदर सिंह सुकखू ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अपनी शुरुआती पढ़ाई से लेकर LLB तक की पढ़ाई की है वहीं सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी 11 जून 1998 को कमलेश ठाकुर से हुई। उनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।


Sukhwinder Singh Sukhu

 

राजनीति की शुरुआत - 

राजनीति मैदान में आने की बात करें तो सुखविंदर सिंह सुक्खू ने NSUI से अपनी राजनीति की शुरुआत की। संजौली कॉलेज में अपनी कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 1988 से 1995 तक NSUI के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बनाए गए और 1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। आगामी यात्रा में नगर निगम शिमला के दो पार्षद बने। 2003, 2007, 2017 और 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। वहीं 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने। 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने। अब सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हिमाचल प्रदेश के सीएम पद बने रहते हुए कांग्रेस को राज्य में एकजुट रखने का भी बड़ा काम है।


यह भी पढ़ें - https://www.molitics.in/article/1063/slogans-raise-in-support-sachin-pilot-in-rajasthan-during-bharat-jodo-yatra

For all the political updates download our Molitics App : Click here to Download
Article