स्विस बैंकों ने अडानी ग्रुप के 2602 करोड़ रुपए फ़्रीज़ किए: हिंडनबर्ग

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडेनबर्ग ने अडानी ग्रुप को लेकर एक बार फिर नया खुलासा किया है। गुरुवार को हिंडनबर्ग ने दावा किया कि स्विस बैंक ने मनी लॉन्ड्रिंग और जालसाजी के आरोपों की जांच के तहत अडानी ग्रुप के छह स्विस बैंक खातों में जमा 31 करोड़ डॉलर (करीब 2602 करोड़ रुपए) से ज्यादा की रकम फ्रीज कर रखी है। यह जानकारी अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग ग्रुप ने हाल ही में जारी स्विस क्रिमिनल कोर्ट के रिकॉर्ड के हवाले से दी है। उसने बताया कि 2021 से चल रही इस जांच ने भारतीय समूह से जुड़ी संदिग्ध ऑफशोर संस्थाओं से जुड़े वित्तीय लेनदेन पर प्रकाश डाला है।


हिंडनबर्ग ने एक स्विस मीडिया आउटलेट गोथम सिटी के हवाले से बताया कि किस तरह अडानी को समर्थन करने वाले एक सहयोगी ने ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड/मॉरीशस और बरमूडा के संदिग्ध फंडों में इन्वेस्ट किया। इन फंड्स का अधिकतर पैसा अडानी के शेयरों में लगा था। इन छह स्विस बैंक में 31 करोड़ डॉलर से अधिक की धनराशि थी, जो अब फ्रीज कर दी गई है।

हालांकि, अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है। गुरुवार देर रात ग्रुप की ओर से आरोपों को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया गया। स्टेटमेंट में कहा गया कि यह सब हमारी मार्किट वैल्यू गिराने के लिए किया जा रहा है। अडानी ग्रुप ने कहा कि ग्रुप किसी भी स्विस अदालती कार्यवाही में शामिल नहीं है। न ही हमारी कंपनी का कोई अकाउंट फ्रीज किया गया है। अडाणी ग्रुप ने कहा कि आरोप साफ तौर पर बेतुके और तर्कहीन हैं। हमारा ओवरसीज होल्डिंग स्ट्रक्चर पूरी तरह से कानूनी के अनुरूप है। हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह हमारी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का काम करने वालों की कोशिश है।


हिंडनबर्ग पहले भी लगा चुका है आरोप 

इससे पहले 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, बाद में इसमें रिकवरी हुई। इस रिपोर्ट को लेकर भारतीय शेयर बाजार रेगुलेटर, सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने हिंडनबर्ग को 46 पेज का कारण बताओ नोटिस भी भेजा था। 

1 जुलाई 2024 को पब्लिश किए अपने एक ब्लॉग पोस्ट में हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा था कि नोटिस में बताया गया है कि उसने नियमों उल्लंघन किया है। हिंडनबर्ग ने कहा, “सेबी ने आरोप लगाया है कि हमारी रिपोर्ट में पाठकों को गुमराह करने के लिए कुछ गलत बयान शामिल हैं। इसका जवाब देते हुए हिंडनबर्ग ने सेबी पर ही कई तरह के आरोप लगाए थे।




For all the political updates download our Molitics App : Click here to Download
Article