बढ़ रहा है कांग्रेस का परिवार, बीजेपी, आप, इनेलो और जजपा के लोग शामिल

पानीपत, 18 सितंबर: कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। बीजेपी, आप, इनेलो और जजपा के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को पानीपत में एक अहम कदम उठाते हुए महेंद्र प्रताप सिंह, जो पूर्व बीजेपी प्रत्याशी (वार्ड 22) और प्रदेश कार्यकारिणी युवा मोर्चा के आईटी मीडिया प्रभारी रह चुके हैं, ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वर्तमान में वे विधानसभा हल्का समालखा के चुनाव प्रभारी भी हैं।

महेंद्र प्रताप सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को पानीपत और आसपास के क्षेत्रों में और मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस विधायक उम्मीदवार बुल्ले शाह के नेतृत्व में पार्टी का यह विस्तार क्षेत्रीय राजनीति में कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है।

बुल्ले शाह ने कहा, "महेंद्र प्रताप सिंह जैसे अनुभवी और जुझारू नेता का कांग्रेस में स्वागत कर हम अपने संघर्ष को और मज़बूती प्रदान कर रहे हैं। हम सभी मिलकर पानीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएंगे।"

इससे पहले इन्होंने की थी जॉइनिंग

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश चुग जी और जॉनी चावला ने अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस को समर्थन दिया था। साथ ही प्रवीण तोमर (पूर्व शहरी प्रधान, इनैलो) और कुलदीप मान (प्रदेश महासचिव, किसान सेल, जजपा) ने भी इनेलो छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था। यह कांग्रेस की मजबूत होती ताकत और जनहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एकजुट होकर हम पानीपत के विकास की नई दिशा तय करेंगे!

For all the political updates download our Molitics App : Click here to Download
Article