
भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अक्सर परमाणु हमले की गीदड़भभकी देता रहता है। इसी कड़ी में अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तान के परमाणु शक्ति बनने का ठीकरा कांग्रेस सरकार पर फोड़ा है। उन्होंने इसे भारत की ऐतिहासिक चूक करार दिया है। सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक विस्तृत पोस्ट करते हुए कहा, "कांग्रेस की ऐतिहासिक गलती की वजह से भारत ने पाकिस्तान को परमाणु शक्ति बनने दिया। आज जबकि दुनिया परमाणु खतरों को खत्म करने की दिशा में निर्णायक कदम उठा रही है, भारत की 1980 के दशक की निष्क्रियता एक पीड़ादायक सबक बन चुकी है—कि क्या किया जा सकता था और क्या नहीं हुआ।”
??? कांग्रेस की ऐतिहासिक चूक: कैसे भारत ने पाकिस्तान को परमाणु शक्ति बनने दिया
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 14, 2025
आज जब दुनिया परमाणु ख़तरों को समय रहते खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है, 1980 के दशक में भारत की निष्क्रियता एक दर्दनाक सबक बन चुकी है — क्या हो सकता था और क्या नहीं हुआ।
? छूटी हुई… https://t.co/75iadQi6EN
हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि 1988 में प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पाकिस्तान की तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला न करने का समझौता किया। लेकिन 1998 में पाकिस्तान ने अचानक परमाणु परीक्षण कर पूरी दुनिया को चौंका दिया। सरमा ने लिखा, "इस परीक्षण ने भारत को भी परमाणु हथियारों की महंगी दौड़ में धकेल दिया। कारगिल युद्ध, सीमापार आतंकवाद और लगातार होने वाले हमले इसी परमाणु सुरक्षा कवच के साए में होते रहे।