
1968 में पाकिस्तान को दी गई भारतीय ज़मीन? BJP सांसद का कांग्रेस पर बड़ा दावा
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 1968 में भारत ने रन ऑफ कच्छ का 828 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पाकिस्तान को सौंप दिया था। उन्होंने दावा किया कि यह कदम 1965 की भारत-पाक युद्ध के बावजूद उठाया गया, जिसमें भारत ने विजय प्राप्त की थी।
निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक दस्तावेज साझा करते हुए लिखा,
"आज की कहानी बहुत ही दर्दनाक है। कांग्रेस पार्टी ने 1965 का युद्ध जीतने के बाद गुजरात के रन ऑफ कच्छ का 828 स्क्वायर किलोमीटर पाकिस्तान को 1968 में दे दिया।"
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह निर्णय संसद में विरोध के बावजूद लिया गया और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यस्थता के लिए ले जाया गया। भारत ने इस मामले में यूगोस्लाविया के वकील अली बाबर को मध्यस्थता के लिए नियुक्त किया था।
दुबे ने इंदिरा गांधी को "आयरन लेडी" कहे जाने पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने देश की ज़मीन पाकिस्तान को सौंप दी और संसद की भावनाओं को दरकिनार कर दिया। उन्होंने लिखा, "पूरी संसद ने विरोध किया, लेकिन इंदिरा गांधी तो आयरन लेडी थीं। डरकर हमारा हिस्सा नीलाम कर दिया। यही आयरन लेडी का सत्य है। कांग्रेस का हाथ हमेशा पाकिस्तान के साथ रहा है।"
1965 की जंग के बाद रन ऑफ कच्छ के कुछ हिस्सों पर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद हुआ था। यह मामला अंतरराष्ट्रीय ट्राइब्यूनल में गया, जहां निर्णय भारत के पक्ष में आंशिक रूप से आया, लेकिन कुछ क्षेत्र पाकिस्तान को सौंपे गए। दुबे इसी ऐतिहासिक संदर्भ को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हैं।
For all the political updates download our Molitics App :
Click here to Download