
पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी और TMC के बीच मुकाबला तेज़
बंगाल के कृष्णनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, झालमुड़ी मैंने खाई और झटका टीएमसी को लगा। 4 मई को मिठाई और झालमुड़ी दोनों बटेंगी। पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को जागरूक करते हुए कहा कि इस बार चुनाव जनता खुद लड़ रही है और उन्होंने जंगलराज के खिलाफ वोट डालने की अपील की।
पश्चिम बंगाल चुनाव
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है और पिछले 50 वर्षों के मुकाबले चुनावी हिंसा में कमी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि बंगाल में भय खत्म हो रहा है और भरोसा बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, पहले बंगाल में गुंडाराज चलता था, अब जनता सशक्त होकर अपने अधिकार के लिए आगे बढ़ रही है।
जंगलराज और भ्रष्टाचार पर प्रहार
प्रधानमंत्री मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि अब बंगाल में टीएमसी का जंगलराज नहीं चलेगा। उन्होंने कहा, जिसने लूटा है, उसे लौटाना होगा। टीएमसी घुसपैठ करती है और उसे संरक्षण देती है। अत्याचारियों और भ्रष्टाचारियों का हिसाब होगा। पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए 10 गारंटी का जिक्र किया और कहा कि उन्हें एक साल में 36 हजार रुपये और 20 लाख तक का मुद्रा लोन मिलेगा।
जनता जनार्दन ही असली ताकत
मोदी ने कहा कि बंगाल का चुनाव भाजपा या किसी नेता के लिए नहीं, बल्कि जनता जनार्दन के लिए है। उन्होंने बताया कि लोग हर क्षेत्र और वर्ग से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए वोट दे रहे हैं। सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, शिक्षक, वकील, दुकानदार और पुलिस अब टीएमसी के दबाव से बाहर आकर भरोसे के साथ मतदान कर रहे हैं। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, भय आउट, भरोसा इन।
TMC का असर घटेगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि कई जिलों में टीएमसी नेताओं के खिलाफ जनता का गुस्सा इतना ज्यादा है कि उनका खाता तक नहीं खुलेगा। उन्होंने याद दिलाया कि 15 साल पहले वाम सरकार के खिलाफ जनता ने बिगुल फूंका था और अब टीएमसी के जंगलराज के खिलाफ हर गली-मोहल्ले में शंख फूंका जा रहा है।
इस तरह पीएम मोदी ने बंगाल के चुनाव में जनता की भूमिका और टीएमसी के खिलाफ जनता के गुस्से को जोरदार तरीके से रैली में पेश किया।
Read This Also:- दिल्ली मेयर चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, वाही आगे
For all the political updates download our Molitics App :
Click here to Download










