Article

भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता: पूर्व INLD और JJP नेताओं ने किया कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान

 16 Sep 2024

विकास की राह पर कांग्रेस मजबूत: पानीपत के प्रमुख नेता कांग्रेस परिवार में शामिल पानीपत में कांग्रेस को बड़ी कामयाबी: प्रवीण तोमर और कुलदीप मान ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की कांग्रेस की बढ़ती ताकत: जनहित और विकास के मुद्दों पर नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना जारी।

पानीपत– पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह के नेतृत्व में आज प्रवीण तोमर (पूर्व शहरी प्रधान, इनैलो) और कुलदीप मान (प्रदेश महासचिव, किसान सेल जजपा) ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह कदम कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की ताकत और भी मजबूत हो गई है।

oin congress in Panipat urban elections

 


वरिंदर शाह जी ने इस अवसर पर कहा, "यह दिखाता है कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा पर लोगों का विश्वास दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हम पानीपत के विकास, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, ट्रैफिक जाम, सीवरेज की समस्या और जनता की बुनियादी जरूरतों को लेकर काम करेंगे। हमारे पास पानीपत को भ्रष्टाचार मुक्त और विकासोन्मुखी बनाने की स्पष्ट योजना है।"

प्रवीण तोमर और कुलदीप मान ने कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा, "पानीपत की जनता को अब तक सिर्फ वादे मिले हैं, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। हम कांग्रेस के साथ मिलकर पानीपत की असल समस्याओं का समाधान करेंगे।"

Join congress in Panipat urban elections

 



मुख्य मुद्दे जिन्हें कांग्रेस अपने एजेंडे में लेकर आगे बढ़ रही है:

  • बेरोजगारी का समाधान – क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।
  • भ्रष्टाचार का खात्मा – नगर निगम और प्रशासनिक स्तर पर फैले भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जाएगा। हर अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह होगा।
  • ट्रैफिक और सीवरेज की समस्या – शहर में ट्रैफिक जाम और सीवरेज की गंभीर समस्याओं को हल करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। नए मार्गों का निर्माण और पुराने रास्तों का नवीनीकरण किया जाएगा।
  • स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता – हर घर को स्वच्छ और मीठा पानी नहर से फिल्टर करके उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पानी की समस्याओं का समाधान हो सके।
  • विकास और उद्योगों का विस्तार – पानीपत को औद्योगिक हब बनाने और स्थानीय व्यापारियों के लिए वित्तीय सहायता व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • शिक्षा और स्वास्थ्य – क्षेत्र में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति में सुधार कर लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।
former inld jjp leaders

 


वरिंदर शाह जी ने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस के 'हाथ' को मजबूत करें और 5 अक्टूबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा, "यह चुनाव पानीपत की दिशा और दशा बदलने का चुनाव है। हम सिर्फ वादे नहीं करेंगे, बल्कि जनता के साथ मिलकर हर समस्या का समाधान निकालेंगे।"